LIVE

आज का मौसम, 31 July 2031: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Pooja KumariUpdated Jul 31, 2024, 19:39 IST
आज का मौसम, 31 July 2031: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश

आज का मौसम, 31 July 2031: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में झमाझम बारिश

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 31 July 2031, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

JUL 31, 2024 18:53 IST

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ली है और शाम में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
JUL 31, 2024 18:10 IST

बिहार के 14 जिलों में आज शाम गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज यहां 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज शाम 7 बजे पटना, नालंदा, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया समेत 14 जिलों मे बारिश होने की संभावना हैं। इसके साथ विभागन ने यहां वज्रपात गिरने की चेतावनी भी दी है।
JUL 31, 2024 15:17 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। जिसे लेकर कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और चंपावत में जिले बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
JUL 31, 2024 12:57 IST

राजस्थान के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को राजस्थान में दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं चूरू, बीकानेर और जैसलमेर में बारिश का यलो अलर्ट लगा दिया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का यही दौर जारी रहेगा। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 31, 2024 11:04 IST

पंजाब में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

JUL 31, 2024 09:19 IST

इन राज्यों में अगले 3 घंटे में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम ओडिशा, पूर्वी विदर्भ, दक्षिण अंडमान द्वीप समूह और तटीय गंगा पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल गरज और बिजली गिरने के भी आसार है।
JUL 31, 2024 07:03 IST

हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को चंडीगढ़, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में भारी बारिश हो सकती है। बीते चार दिन से यहां बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोगों का हाल बुरा था। लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल रहा है और अगस्त के पहले सप्ताह में मॉनसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद जताई गई है।
JUL 31, 2024 05:52 IST

दिल्ली में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट


दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मंगलवार को जुलाई में सबसे अधिक तापमान रहा। इस दिन यहां का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 57-78 फीसदी के बीच रही।
JUL 31, 2024 05:52 IST

दिल्ली में जुलाई में 82% कम बारिश हुई


दिल्ली में जुलाई में अब तक पिछले वर्ष इस अवधि की तुलना में 82 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि इस महीने बारिश सामान्य से एक प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एक से 30 जुलाई के बीच 203 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके विपरीत, पिछले साल इस अवधि में 384 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई 2023 में 31 दिनों के दौरान कुल बारिश सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक थी। पिछले वर्ष जुलाई में भारी वर्षा के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी सबसे स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
JUL 31, 2024 05:52 IST

बिहार में मॉनसून सुस्त, उमस से हाल बेहाल


बिहार में मॉनसून की चाल सुस्त है, जिसके चलते बारिश भी थमी हुई है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आज भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले हफ्ते से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद अगस्त महीने में कई जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
JUL 31, 2024 05:52 IST

यूपी में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बरेली समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। लेकिन हल्की बारिश ने कई जगहों पर उमस में बढ़ा दिया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। साथ ही दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और बिजली गिरने के आसार हैं।
JUL 31, 2024 05:51 IST

हिमाचल में इन स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले चार-पांच दिन में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है और इस दौरान तेज बारिश भी होगी। बुधवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी है।