दिल्ली

Delhi Riot Case: 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में नौ लोग दोषी करार, 53 लोगों की हुई थी मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 14, 2023, 11:51 PM IST

Delhi riot case update: दिल्ली दंगों के मामलों में 9 लोगों को दोषी करार दिया गया है, इस मामले पर कोर्ट ने कहा एक समुदाय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उपद्रव हुआ था।

Image

दिल्ली दंगों के मामलों में 9 लोग दोषी करार

Photo : BCCL

Delhi Riot Case latest news: दिल्ली दंगे मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया, कोर्ट ने 9 लोगों को दोषी ठहराया है, गौर हो कि इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी वहीं तमाम लोग इसमें घायल भी हुए थे और बड़ी संख्या में लोगों और सरकार की प्रॉपर्टी की भी क्षति हुई थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य ने मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शानू, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद उर्फ राजा, आजाद, अशरफ अली, परवेज, मोहम्मद फैसला और राशिद को दंगा, चोरी, आगजनी जैसे मामलों में दोषी ठहराया है, इनके खिलाफ फरवरी 2022 में आरोप तय हुए थे।

सजा पर 29 मार्च को बहस होगी

इनकी सजा पर 29 मार्च को बहस होगी, गौर हो कि यह मामला दंगों के दौरान गोकुलपुरी इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ से जुड़ा हुआ है,

इसमें कहा गया कि हिंदू लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के चलते राजधानी दिल्ली में दंगे कराए गए थे, इन लोगों पर हत्या, आगजनी और चोरी जैसे विभिन्न अपराधों का आरोप है।

CCTV फुटेज और गवाहों के बयान

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता के दावों को सही पाया और 9 आरोपियों को दोषी ठहराया है, बताया जा रहा कि दिल्ली पुलिस ने दोषियों को घटना के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर अरेस्ट किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article