दिल्ली

75% तक झुलसी पुरी की पीड़िता को एयरलिफ्ट कर लाया गया AIIMS, बर्न आईसीयू में इलाज जारी; हालत नाजुक

पुरी में तीन आरोपियों द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश में झुलसी 15 वर्षीय लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। करीब 75% तक जल चुकी पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कर रविवार शाम 4:20 बजे AIIMS दिल्ली लाया गया। उसकी हालत नाजुक है और वह बर्न आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।

Image

AIIMS दिल्ली (Photo: ANI)

Photo : ANI

Puri Girl airlifted to AIIMS: ओडिशा के पुरी जिले में तीन बदमाशों द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलसी 15 वर्षीय लड़की को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को पहले एम्स भुवनेश्वर में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे वायु मार्ग से दिल्ली लाया गया।

करीब 75 प्रतिशत तक झुलस चुकी पीड़िता को शाम 4:20 बजे एम्स नई दिल्ली में भर्ती किया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली लाया गया, जहां उसे बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के बर्न आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।

हर संभव सुविधा सुनिश्चित करेगी राज्य सरकार

इस दर्दनाक घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्विट के जरिए कहा कि, पुरी के बलांग क्षेत्र में हुई घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। पीड़िता को सर्वोत्तम इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया है और राज्य सरकार उसकी मदद के लिए हर संभव सुविधा सुनिश्चित करेगी। मैं भगवान श्रीजगन्नाथ से उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगमोहन मीणा ने बताया कि पीड़िता को एम्स भुवनेश्वर से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम तैनात की गई थी। ग्रीन कॉरिडोर एक विशेष व्यवस्था होती है, जिसमें गंभीर मरीजों या अंग प्रत्यारोपण (Transplantation) के लिए रास्ता साफ रखा जाता है, ताकि कम से कम समय में उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article