शहर

Delhi Traffic Advisory: DUSU चुनाव के कारण कई रूट आज बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: चुनाव 2026 और ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। नॉर्थ व साउथ कैंपस के आसपास कई रास्ते बंद रहेंगे। जानें कौन से रूट प्रभावित रहेंगे और वैकल्पिक मार्ग क्या हैं।

Image

DU के के नॉर्थ और साउथ कैंपस में डायवर्जन

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में हो रहे मतदान और नॉर्थ कैंपस में वोटों की गिनती के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नॉर्थ और साउथ कैंपस के आसपास सुबह 07:30 बजे से रात 08:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त, शहर में चल रही चालकों की हड़ताल के कारण भी विभिन्न स्थानों पर जाम और संभावित विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन सकती है।

नॉर्थ कैंपस: इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी:

प्रतिबंधित सड़कें: जी.सी. नारंग रोड, कैवेलरी लेन और छात्र मार्ग।

डायवर्जन पॉइंट्स (यहां से मुड़ेंगे वाहन): सेंट स्टीफेंस कॉलेज रेड लाइट, क्रांति चौक, मॉरिस नगर रेड लाइट, पटेल चेस्ट रेड लाइट, मॉल रोड-छात्र मार्ग टी-पॉइंट, यूनिवर्सिटी रोड-जी.सी. नारंग कट और छात्र मार्ग-जी.सी. नारंग कट।

साउथ कैंपस: रिंग रोड और RTR मार्ग पर जाम की आशंका

साउथ कैंपस में भी मतदान और मतगणना गतिविधियों के चलते भारी यातायात देखा जा रहा है। निम्नलिखित स्ट्रेच पर यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है:

RTR मार्ग: वसंत गांव रेड लाइट से लेकर आरटीआर टी-पॉइंट तक।

रिंग रोड: मोती बाग से धौला कुआं के बीच ट्रैफिक की गति धीमी रह सकती है।

चालकों की हड़ताल से भी बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलग से अलर्ट जारी कर बताया कि जारी ड्राइवर्स स्ट्राइक के कारण सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटने और यातायात बाधित होने की संभावना है। स्थिति को नियंत्रित करने और ड्राइवरों व आम यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश व हेल्पलाइन

सड़क किनारे पार्किंग से बचें: प्रभावित क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन बनाए गए हैं, सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एम्बुलेंस और दमकल जैसी आपातकालीन गाड़ियां सभी प्रतिबंधित मार्गों से आ-जा सकेंगी।

रियल-टाइम अपडेट और सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। 1095 / 011-25844444 पर कॉल करके और व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 8750871493 पर संपर्क करके किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है। ताजा अपडेट के लिए @dtptraffic के सोशल मीडिया साइट्स का भी रुख किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article