शहर

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू, पूरे शहर में IMD का येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, आज बारिश के साथ 60km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जानें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के मौसम का हाल।

Image

दिल्ली में सुबह-सुबह बदला मौसम

Photo : Times Now Digital

Delhi Rain Alert: बुधवार सुबह से दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते पारे के बीच आसमान में उमड़ते काले बादलों ने दिल्लीवासियों को राहत की उम्मीद दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे NCR में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी (Delhi Weather Today)

बुधवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के आसमान में गरज वाले बादल (Thunderclouds) देखे जा रहे हैं। फिलहाल राजधानी के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे विजिबिलिटी में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पूरी दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी (Delhi Rain Today)

मौसम विभाग ने आज के लिए पूरी दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर तक घने बादलों में तब्दील हो जाएंगे। दोपहर से शाम के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक से दो बार हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सतही हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो आंधी के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

delhi rain yellow alert

पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट (IMD)

इन इलाकों में विशेष अलर्ट (Delhi NCR Rain Alert Today)

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर मध्यम गरज के साथ तूफान और बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि दिल्ली NCR में सुबह 5:30 बजे तेज धूल भरी आंधी (Duststorm) आई है, जिसमें हवा की रफ़्तार लगभग 80 किमी/घंटा तक पहुंच रही है। इसके बाद दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में मध्यम से तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालात सुबह 8 बजे के बाद सुधरने लगेंगे।

तापमान में आएगी गिरावट

मंगलवार रात से ही दिल्ली और आसपास के 30 से 50 प्रतिशत इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। इस बदलाव की वजह से पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री के पार चल रहे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को लू (Heatwave) से बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इससे खतरा भी है, आंधी और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, कमजोर दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को धूल भरी आंधी के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article