शहर

Delhi: दिल्ली में टक्कर मारकर फरार व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में हिट एंड रन केस में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। घटना 22 जुलाई की है, जब पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद आरोपी तलवार को गिरफ्तार कर लिया गया-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Hit Run Case: दिल्ली पुलिस ने टक्कर मारकर फरार होने के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी के वाहन ने एक मोटरसाइकिल को कथित तौर पर टक्कर मारी थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि वाहन के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसका पति धीरज तलवार कार लेकर निकला था, जिसके बाद तलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोटर साइकल पर चार लोग थे सवार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान धीरज तलवार के रूप में हुई है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया, “22 जुलाई को पीसीआर को राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर पिलर संख्या 163 के पास एक दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति ने हमें बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। और गंभीर रूप से घायल हैं।”

दो की मौत अन्य घायल

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली छावनी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क पर खून पड़ा हुआ देखा। उपायुक्त ने बताया, “घायलों को पहले ही एंबुलेंस से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। नसरीन (35) और उसके बेटे अजीम (13) को मृत घोषित कर दिया गया। नसरीन के पति महबूब (37) और बेटी आयशा (छह) का इलाज जारी है। वे अपना बयान देने में असमर्थ हैं।” पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चालकर गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया, “हमने करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। हमने वाहन की पहचान की और उसके मालिक से पूछताछ की। वाहन के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसका पति धीरज तलवार कार लेकर निकला था, जिसके बाद तलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।”

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article