शहर

Delhi Weather Today: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश की एंट्री, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम; पढ़ें अगले 5 दिन का IMD अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 April 2026: दिल्ली-NCR में आज आंधी-बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट भी आई है।

Image

आज दिल्ली-NCR का मौसम (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (30 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजधानी में देखने को मिल रहा है। जिसके कारण पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। आज यहां बादलों की आवाजाही देखनो को मिलेगी। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के कारण गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में अगले 2 दिन सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है। मई की शुरुआत में राजधानी में तेज धूप परेशान कर सकती है। 1 और 2 मई को यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिसके बाद 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते 3 मई से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इस दिन बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम खराब होने पर हवाओं की स्पीड 45 किमी तक भी पहुंच सकती है।

दिल्ली में मौसम कभी बारिश-कभी धूप

दिल्ली-NCR में 4 और 5 मई को भी बादल छाए रहने की संभावना है। दोनों दिन आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान हल्की बारिश होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। बारिश के बाद यहां के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि अगले दो दिन तेज धूप निकलने से एक बार फिर तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर से पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है।

2 मई को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

2 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के एक्टिव होन से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। जिसके बाद फिर से बारिश के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। जिसके बाद 4 से 6 मई के बीच अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान इस दौरान 23 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article