शहर

Himachal Accident: ऊना में 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; देखें हादसे का भयावह Video

ऊना में एक कार करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे टायर फटने की आशंका है।

Image

हिमाचल में दर्दनाक हादसा

Photo : Times Now Digital

Himachal Car Accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। चिंतपूर्णी के भरवाई में एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद कार में आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति की बाहर गिरने से जान चली गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों लोग माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टायर फटने के कारण हादसे की आशंका

यह हादसा बुधवार को भरवाईं-होशियारपुर रोड पर हुआ, जो अपने तीखे मोड़ों और खतरनाक ढलानों के लिए जानी जाती है। जानकारी के अनुसार, एक मारुति स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी और गिरते ही उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज भी सुनाई दी थी। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि कार का टायर फटने के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण छूट गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार रोड से सीधे खाई में गिरती हुई नजर आ रही है।

पंजाब के लुधियाना की गाड़ी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कार पूरी तरह आग में जल चुकी थी। पुलिस को घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव कार के बाहर पड़ा मिला, जबकि दूसरे का शव जली हुई कार के अंदर से बरामद हुआ। हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर PB-10-K-7531 है, जो पंजाब के लुधियाना में दर्ज है। पुलिस को मौके से एक आधार कार्ड भी मिला है, जिसमें एक मृतक का पता लुधियाना के ताजपुर रोड का बताया गया है, हालांकि दोनों मृतकों की आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 22 सितंबर 2026): दरियागंज, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, रोहिणी और बुद्ध विहार सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 22 सितंबर 2026): दरियागंज, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, रोहिणी और बुद्ध विहार सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने

कानपुर के 2022 हत्या-रेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राशिद खान गिरफ्तार; 4 साल से बदल रहा था ठिकाने

नवरात्रि से पहले साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: 'रेंट पर गरबा पार्टनर' विज्ञापन पर मचा बवाल, साइबर सेल की चेतावनी

नवरात्रि से पहले साइबर फ्रॉड का नया पैंतरा: 'रेंट पर गरबा पार्टनर' विज्ञापन पर मचा बवाल, साइबर सेल की चेतावनी

हाय रे इश्क! प्रेम संबंध के लिए तैयार नहीं हुआ परिवार तो 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई लड़की, प्रेमी के आने पर ही उतरी

हाय रे इश्क! प्रेम संबंध के लिए तैयार नहीं हुआ परिवार तो 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई लड़की, प्रेमी के आने पर ही उतरी

Punjab News: संगरूर में ड्रग तस्करों से परेशान शख्स ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने कहा- शख्स पर पहले से 9 मामले दर्ज

Punjab News: संगरूर में ड्रग तस्करों से परेशान शख्स ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने कहा- शख्स पर पहले से 9 मामले दर्ज