शहर

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तड़के से जारी बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानें आगे कैसा रहेगा हाल

Delhi Weather Today (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 August 2026: दिल्ली-NCR में सुबह से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम Delhi Weather Today (22 August 2026): दिल्ली-NCR के लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के सुबह से ही राजधानी और आसपास के इलाकों में शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश ने पिछले कुछ दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और उमस को दूर भगा दिया है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरी दिल्ली में सुबह येलो अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

धौला कुआं और मोती बाग में झमाझम बारिश

बारिश के बाद दिल्ली के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। धौला कुआं, मोती बाग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग पर तेज बारिश दर्ज की गई। नोएडा और गाजियाबाद में भी शुक्रवार रात को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह फिर से सक्रिय हो गया, जिससे वाहन चालकों को सुबह के वक्त ट्रैफिक में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कैसा रहेगा आज का तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आज न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हवाएं 20-25 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं, जबकि पालम इलाके में हवा के झोंके 41 किमी/घंटे की गति तक पहुंच गए।

दोपहर और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर तक कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद रात में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अगले 24 से 48 घंटों तक दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें