दिल्ली : उत्तरी जिला की साइबर पुलिस टीम ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लाखों रुपये की ठगी के मामले को सुलझाते हुए 19 वर्षीय आरोपी कर्मचारी अभिषेक को नोएडा से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी पीड़ित व्यापारी की दुकान पर काम करता था और उसने पहले मालिक का विश्वास जीता, फिर व्यापार से संबंधित ऑनलाइन लेनदेन और ट्रांजैक्शन करने के बहाने मिले मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर विश्वासघात किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित
मालिक के मोबाइल से की अंधाधुंध ऑनलाइन शॉपिंग
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के मन में लालच आ गया और उसने मालिक के मोबाइल फोन में मौजूद यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल कर न सिर्फ लाखों रुपये की अंधाधुंध ऑनलाइन खरीदारी की, बल्कि बड़ी रकम दूसरे खातों में भी ट्रांसफर कर ली। इस तरह आरोपी ने धीरे-धीरे व्यापारी के खाते से कुल 9.5 लाख (साढ़े नौ लाख) उड़ा दिए। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने आरोपी के खाते में जमा 5 लाख फ्रीज करवा दिए और उसके पास से 1 लाख 20 हजार नकद बरामद कर लिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार से युवती को टक्कर मारने वाला शाहनवाज पुलिस हिरासत में, देखें Viral Video
रिकवरी के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बची रकम की रिकवरी के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है। आरोपी के संपर्क में और कौन शामिल था, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने यूपीआई पेमेंट संबंधी ट्रांजैक्शन को लेकर सतर्क किया है।
