अगर किसी मोबाइल ऑपरेटर का रिचार्ज प्लान ₹3599 का है और आप उसका भुगतान UPI से करते हैं, तो सामान्य स्थिति में आपके खाते से ₹3599 ही कटेंगे। UPI MDR के नाम पर ग्राहक से अलग से कोई अतिरिक्त रकम नहीं ली जानी है। यानी ₹3599 के रिचार्ज को पूरा करने के लिए आपको ₹3599 का ही भुगतान करना होगा।
MDR यानी Merchant Discount Rate वह शुल्क है जो डिजिटल भुगतान के दौरान मर्चेंट से लिया जाता है। नए नियमों के तहत कुछ खास कैटेगरी के बड़े मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होने की बात कही गई है।
वित्त मंत्रालय की ओर से बैंकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि MDR का बोझ ग्राहकों पर न डाला जाए। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि UPI से भुगतान करने वाले ग्राहक से मर्चेंट अतिरिक्त शुल्क न वसूले।