देश

कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को सौंपी दिल्ली की कमान, अरविंदर लवली के इस्तीफे के बाद अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति

Delhi Congress New Chief: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के साथ पार्टी के गठबंधन के बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के रविवार को इस्तीफा देने के दो दिन बाद यह फैसला किया गया है।

Image

दिल्ली इकाई के नए कांग्रेस अध्यक्ष- देवेंद्र यादव।

Photo : Times Now Digital

Devender Yadav appointed Delhi Congress chief: कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसमें यह भी कहा गया कि यादव पंजाब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

देवेंद्र यादव को बनाया गया दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हुए गठबंधन के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दो दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया।

एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी काम करते रहेंगे देवेंद्र यादव

पार्टी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। बयान में कहा गया कि यादव पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी काम करते रहेंगे। कांग्रेस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।'

जानें अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में क्या कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शनिवार को भेजे अपने इस्तीफे में लवली ने कहा था कि वह अपने आप को ‘लाचार’ महसूस कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ‘एकपक्षीय तरीके से’ रोक लगा देते थे।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई ‘आप’ के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने फिर भी उनके साथ गठबंधन किया। लवली ने राज्य में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article