शहर

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज लखनऊ में सीएम योगी की पहली बड़ी बैठक, सभी मंत्रियों की होगी मौजूदगी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 10:45 बजे एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और सभी राज्य मंत्री शामिल होंगे।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

Photo : ANI

CM Yogi Adityanath Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर सुबह 10:45 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा सभी राज्य मंत्री उपस्थित रहेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह नई कैबिनेट की पहली संयुक्त बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्य एक साथ शामिल होंगे।

10 मई को हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें कि योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार रविवार (10 मई) को संपन्न हुआ। जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। इसके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को पदोन्नति दी गई है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुआ बदलाव

इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा ने जातीय संतुलन साधने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए इस बदलाव को पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा का उद्देश्य जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ संगठन और सहयोगी नेताओं को भी साधकर अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करना है।

कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस विस्तार के तहत भूपेंद्र चौधरी और समाजवादी पार्टी से आए मनोज पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही दो मंत्रियों को पदोन्नति भी दी गई है। अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। अब आज नई कैबिनेट की पहली संयुक्त बैठक होगी, जिसपर सभी का ध्यान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

DRI नागपुर का बड़ा एक्शन, टोल प्लाजा पर 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, ट्रक में केबिन से लेकर छत तक भरा था तस्करी का सामान

DRI  नागपुर का बड़ा एक्शन, टोल प्लाजा पर 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, ट्रक में केबिन से लेकर छत तक भरा था तस्करी का सामान

Times Now Navbharat Explainer: संकरी गलियां, अवैध बेसमेंट और कागजी NOC... 6 साल में आग ने ली 543 जानें; जानिए क्यों दिल्ली में फेल हो जाता है फायर सेफ्टी सिस्टम

Times Now Navbharat Explainer: संकरी गलियां, अवैध बेसमेंट और कागजी NOC... 6 साल में आग ने ली 543 जानें; जानिए क्यों दिल्ली में फेल हो जाता है फायर सेफ्टी सिस्टम

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, आवास से सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस; गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की आई प्रतिक्रिया

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, आवास से सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस; गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की आई प्रतिक्रिया

बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह दोषी करार, हर्ष फायरिंग मामले में दिल्ली की अदालत का बड़ा फैसला

बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह दोषी करार, हर्ष फायरिंग मामले में दिल्ली की अदालत का बड़ा फैसला

मेट्रो में सफर, सड़कों पर ऑटो की सवारी; कोलकाता में रेल मंत्री का दिखा अलग अंदाज, 1 लाख करोड़ रुपये की अटकी परियोजनाओं पर सीएम संग करेंगे बैठक

मेट्रो में सफर, सड़कों पर ऑटो की सवारी; कोलकाता में रेल मंत्री का दिखा अलग अंदाज, 1 लाख करोड़ रुपये की अटकी परियोजनाओं पर सीएम संग करेंगे बैठक