शहर

डिजिटल छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश की बड़ी छलांग, 43250 करोड़ रुपये के FDI प्रस्ताव

सिंगापुर के SING Forum 2026 में सीएम साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को 43250 करोड़ रुपये के FDI प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 41750 करोड़ रुपये का 100 मेगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर भी शामिल है।

Image

छत्तीसगढ़ में भी होगा बड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

छत्तीसगढ़ ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के वैश्विक नक्शे पर बड़ी दस्तक दी है। सिंगापुर में आयोजित पहले SING Forum 2026 में राज्य को कुल 43250 करोड़ रुपये के FDI प्रस्ताव मिले। इसमें 41750 करोड़ रुपये का 100 मेगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर शामिल है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मुख्यालय वाली Energy Capital Global Pte Ltd को परियोजना के लिए औपचारिक ‘Invitation to Invest’ (निवेश आमंत्रण पत्र) सौंपा।

यह निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औद्योगिक आधार से आगे बढ़कर डेटा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नई प्रौद्योगिकी के केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इतनी बड़ी डेटा सेंटर परियोजना से राज्य की डिजिटल क्षमता बढ़ने के साथ नई टेक्नोलॉजी कंपनियों और निवेशकों के लिए भी अवसर बढ़ सकते हैं।

SING Forum में मिले निवेश प्रस्तावों से छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते भरोसे का संकेत मिलता है। 43250 करोड़ रुपये के ये प्रस्ताव राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। इन निवेश प्रस्तावों को डिजिटल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article