शहर

Chhapra Firing: छपरा में फायरिंग के बाद तनाव जारी, दो दिन इंटरनेट पर भी पहरा

Chhapra Firing: पांचवें चरण के चुनाव के बाद बिहार के छपरा में हुई फायरिंग के बाद जिले का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने और दो दिन इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया है।

Image

दो दिन और बंद रहेगी छपरा में इंटरनेट सेवा

Chhapra Firing: बिहार के छपरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना से छपरा में तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद किया था। परिस्थितियों में सुधार न होने के कारण आने वाले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि छपरा में फायरिंग पांचवें चरण के चुनाव के अगले दिन हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हुई थी।

छपरा फायरिंग के बाद तनाव का माहौल

बिहार के छपरा में 20 मई को हुए लोकसभा चुनाव के बाद फायरिंग का मामला सामने आया था। यहां चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने मामले को संभालते हुए इसे खत्म किया। लेकिन अगले दिन ये मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। इस फायरिंग में राजद समर्थक एक युवक की मौत हो गई। छपरा में फायरिंग और पथराव के बाद तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है, जिसके चलते इंटरनेट सेवा को और दो दिन यानी 25 मई की शाम तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

तनाव फैलाने के मामले में 150 लोग गिरफ्तार

छपरा जिला में पांचवें चरण के चुनाव के बाद बढ़ते विवाद में हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है। पुलिस ने हिंसा और उपद्रव करने वाले 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें भाजपा और राजद के समर्थक शामिल है। पुलिस ने बताया कि मामले को शांत करने के लिए समझाने-बुझाने के बाद भी इन लोगों ने हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ छपरा के बड़ा तेलपा मोहल्ले के मनोज कुमार ने पुलिस में FIR की और बताया कि यहां राजद प्रत्याशी ने फर्जी मतदान के लिए दबाव बनाया। उन्होंने ये भी बताया कि बूथ संख्या 318 और 319 में मारपीट भी की गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article