शहर

Chardham Yatra 2024: चारधाम रजिस्ट्रेशन का टूट रहा रिकॉर्ड, यात्रा के लिए तैयारियां जारी, जानिए अबतक का हर अपडेट

Chardham Yatra: चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके लिए लगातार लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। मंगलवार को चार धामों और हेमकुंड के लिए 74,503 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विभाग भी यात्रा की तैयारियों में जुटा है। जानिए चारधाम से जुड़ा हर अपडेट-

Image

चारधाम यात्रा 2024

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके लिए लगातार लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। एक ओर श्रद्धालु रजिस्ट्रेन करा रहे हैं, दूसरी ओर यात्रा से जुड़े विभाग उतने ही खुशी और उत्साह के साथ इस पवित्र यात्रा की तैयारियों में लगे हैं। इस बार यह यात्रा 10 मई से शुरू होने वाली है। अब तक यात्रा के लिए लाखों रजिस्टेशन कराएं जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को चार धामों और हेमकुंड के लिए 74,503 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।मंगलवार को चार धामों और हेमकुंड के लिए 74,503 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। चार धाम और हेमकुंड के लिए 14,00,688 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

वहीं केदारनाथ थाम के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। चार धाम यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए आज 27873, बदरीनाथ धाम के लिए 22612, गंगोत्री धाम के लिए 13030 और यमुनोत्री धाम के लिए 9452 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि, हेमकुंड साहिब के लिए 1536 तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वेब पोर्टल से 59324, मोबाइल एप से 9212 औैर व्हाट्सएप से 5967 कुल 74503 रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल को हुए हैं। एक तरफ जहां सोमवार को मुख्य सचिव ने केदारनाथ में यात्रा की तैयारियों को चेक किया। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग भी अपनी जिम्मेदारियां निभाने को तैयार नजर आईं। इसके लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण 30 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज और और 2 मई मॉक एक्सरसाइज की तैयारियां करने जा रही हैं।

यात्रा को सफल बनाने के लिए मॉक एक्सरसाइज

टेबल टॉप एक्सरसाइज और और 2 मई मॉक एक्सरसाइज में विभाग के तालमेल को परखा जाएगा। एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने जानकारी दी। मेजर जनरल बहल ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन में आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, आइटीबीपी, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग, जीएमवीएन, वन, पर्यटन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देवस्थानम बोर्ड आदि विभागों की भूमिका काफी जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति में इन सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। यह टेबल टॉप और मॉक एक्सरसाइज यात्रा मार्ग के सभी जिलों में होगी।

आपदाओं से राहत और बचाव की तैयारी शुरू

यात्रा के दौरान खराब मौसम, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, अग्निकांड, हिमस्खलन, भारी बारिश, हेलीकॉप्टर और रोड एक्सीडेंट जैसे आपदाओं के समय अलग-अलग विभाग किस तरह से राहत और बचाव करेंगे इसकी तैयारी मॉक जरिए जांची जाएगी। जिसमें किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तत्काल उसका समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी परेशानी आने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।। इसमें इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के बारे में भी बताया जाएगा। इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन यूएसडीएमए डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, अपर मुख्य कार्य अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।

अक्षय तृतिया पर खुलेंगे चार धाम कपाट

अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा करने की सोच रहे हैं और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो आप उत्तराखंड चारधाम यात्रा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल चालू कर दिए गए हैं। इस बार उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। अक्षय तृतिया के दिन से केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खोले जाएंगे। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ की कपाट 12 मई को खोल दिए जाएंगे।

हर 2 घंटे बाद 10 मिनट रेस्ट लेकर चलेंगे श्रद्धालु

यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी में श्रद्धालुओं को सलाह देते हुए कहा है कि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में पैदल चढ़ते समय सभी को एक से दो घंटे के बाद 5 से 10 मिनट तक आराम करना है। चारधाम की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री साथ गर्म कपड़े और बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता साथ लेकर आएं। इसके साथ ही श्रद्धालु अपने साथ थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर लेकर चलें। ताकी समय-समय पर सभी अपने हेल्थ की जांच कर सकें।

टोल फ्री नंबर, ईमेल, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी

अगर आप भी चार धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो उत्तराखंड सरकार ने रिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए हैं। जिससे कि श्रद्धालु इसके माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकें।

यात्रा के लिए जरूर पंजीकरण

अगर आपको चारधाम के यात्रा करनी हैृ तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमती नहीं है। इसलिए यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही आप उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र या किसी भी दूसरे राज्यों से केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चार धामों की यात्रा पर जा सकेंगे।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article