शहर

Chardham Yatra: 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन चालू, यहां जानें Step by Step Process

10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पंजिकरण की सारी डिटेल्स यहां दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें-

Image

चारधाम यात्रा

Chardham Yatra 2024: अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको समय रहते रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप उत्तराखंड चारधाम यात्रा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल चालू किए जाएंगे। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है, जिसमें केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खोले जाएंगे, इसी दिन अक्षय तृतिया है। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ की कपाट 12 मई को खोल दिए जाएंगे।

उत्तराखंड सरकार ने रिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए हैं, ताकि श्रद्धालु इसके माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकें।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे यात्रा

अगर आपको चारधाम के यात्रा के लिए जाना है तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बिना आप चारधाम की यात्रा नहीं कर सकेंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमती नहीं है। इसलिए यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके बाद ही आप उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र या किसी भी दूसरे राज्यों से केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चार धामों की यात्रा पर जा सकेंगे।

इन माध्यमों से होगा पंजीकरण

बेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in

व्हाट्सएप नंबर- 91-8394833833

टोल फ्री नंबर- 0135 1364

एप-touristcareuttarakhand

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद चारधाम यात्रा 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/लॉग-इन फॉर्म सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद दिए गए फॉर्म ओपन होगी, जिसमें जरूरी जानकारी भर दें।
  • जिसके बाद वेरिफिकेशन के लिए मोबाई पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी से लॉगइन करें और अपनी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भर दें।
  • डिटेल प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके पास यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक एसएमएस आएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउलोड करके अपने पास रख लें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट

उत्तराखंड चार धाम रजिजस्ट्रेशन के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आपने पास पहचान पत्र, आधारकार्ड, वोटर आइडी रखें। आप अपने साथ आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी रख सकते हैं।

ये होंगे यात्रा कार्ड के लाभ

आपको बता दें कि चारधाम की यात्रा कार्ड को यात्रा ई-पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड भी कहा जाता है। यात्रा कार्ड रहने और खाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में काम आता है।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

फोन नंबर- 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627

ई-मेल- touristcare.uttarakhand@gmail.com

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article