चण्डीगढ़

किसान आंदोलन से 80 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, यहां देखें लिस्ट

Kisan Andolan News Updates: रेलवे ट्रैक पर किसानों के आंदोलन के चलते कई ट्रेनों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अंबाला डिवीजन में किसानों का प्रोटेस्ट पांचवे दिन भी जारी रहा। जिसके कारण 21 और 22 अप्रैल को भी ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहने वाला है।

Image

किसानों के प्रोटेस्ट के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

Kisan Andolan News Updates: पंजाब और हरियाणा में किसानआंदोलन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। किसानों के रेलवे ट्रैक पर प्रोटेस्ट किए जाने से ट्रेनों की समयसारिणी पूरी तरह से बिगड़ गई है। आंदोलन के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट या उन्हें कैंसिल करना पड़ रहा है। साथ ही कई ट्रेनें बहुत देरी से भी चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही रेलवे परिचालन विभाग को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। अंबाला डिवीजन में किसानों का आंदोलन ( kisan Andolan) पांचवे दिन भी जारी रहा है जिसके कारण 21 और 22 अप्रैल को भी ट्रेनें बदले रूट से ही चलेंगी।

इस नंबर पर पता करें ट्रेनों की स्थिति

अंबाला कैंट से सानेह वाल रेलखंड के शंभू स्टेशन पर किसानों का प्रोटेस्ट पांचवें दिन भी जारी रहा। जिसके चलते शनिवार को उत्तर रेलवे ने 80 ऐसी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, ये ट्रेनें अंबाला डिजीवन से रवाना होती हैं या वहां से गुजरती हैं। इनमें आम्रपाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा हैं। प्रोटेस्ट के चलते ये ट्रेनें आगे भी बदले हुए रास्ते से ही चलेंगी। इसके अलावा सरयू-यमुना एक्सप्रेस और अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते में रोकर संचालित करना पड़ रहा है। सीपीआरओ ने यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी है कि वे 139 नंबर पर अपनी ट्रेनों की स्थिति पता करने के बाद ही सफर पर निकले।

देरी से पहुंचने वाली ट्रेनें ( Train Running Status )

  • 11906-आगरा कैंट एक्सप्रेस
  • 12446-उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • 11078-झेलम एक्सप्रेस
  • 12472-स्वराज एक्सप्रेस
  • 14034-जम्मू मेल
  • 20808-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12716-सचखंड एक्सप्रेस
  • 18310-संबलपुर एक्सप्रेस
  • 15708-अमरपाली एक्सप्रेस
  • 12926-पश्चिम एक्सप्रेस
  • 20808-हीराकुंड एक्सप्रेस
  • 22478-नई दिल्ली वंदे भारत

रद्द ट्रेनों के नाम (Cancelled Train List)

12030-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

12014-नई दिल्ली शताब्दी

12460-नई दिल्ली इंटरसिटी

12498-शान ए पंजाब एक्सप्रेस

14508-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

04983-रोहतक-पानीपत पैसेंजर

04984-पानीपत-रोहतक पैसेंजर

04994-जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर

04993-कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article