Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अगर आप भी यूपी-बिहार या उत्तराखंड के हैं और मुंबई से अपने घर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। पश्चिम रेलवे द्वारा भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से कानपुर, कटिहार और काठगोदाम के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया गया है। आइए आपको इन ट्रेनों और संचालन के समय से संबंधित अधिक जानकारी दें...
मुंबई से कानपुर समर स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 अप्रैल से 30 जून तक रविवार के दिन किया जाएगा। ट्रेन सुबह 11:05 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। वापसी के दौरान गाड़ी संख्या बदलकर 09186 होगी। ये कानपुर अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल के 22 अप्रैल से 1 जुलाई के प्रत्येक सोमवार शाम 6:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
| गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | प्रस्थान समय | संचालन का दिन |
| 09185 | मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट | सुबह11:05 | रविवार |
| 09186 | कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट | शाम6:25 | सोमवार |
मुंबई से कटिहार से समर स्पेशल ट्रेन
मुंबई सेंट्रल के कटिहार, बिहार तक जाने वाली ट्रेन संख्या 09189 का संचालन प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक संचालित की जाएगी। मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दो दिन बाद सुबह 7:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल का संचालन प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। ये ट्रेन 23 अप्रैल से 3 जुलाई तक चलेगी। कटिहार से रात 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।
| गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | प्रस्थान समय | संचालन का दिन |
| 09189 | मुंबई सेंट्रल-कटिहार | सुबह 10:30 | शनिवार |
| 09190 | कटिहार-मुंबई सेंट्रल | रात12:15 | मंगलवार |
मुंबई से काठगोदाम
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 अप्रैल से 26 जून तक किया जाएगा। ट्रेन सुबह 11 बजे मुंबई से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम से शाम 7:30 बजे रवाना होकर अलगे दिन रात 8:55 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। उस ट्रेन का संचालन प्रत्येक गुरुवार को 25 अप्रैल से 27 जून तक किया जाएगा।
| गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | प्रस्थान समय | संचालन का दिन |
| 09075 | मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन | दोपहर 2:30 | बुधवार |
| 09076 | काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन | शाम 7:30 | गुरुवार |
