Chandigarh News: आईपीएस (IPS) अधिकारी राजेश दुग्गल का तबादला किया गया है। तबादला के निर्देश भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा दिए गए थे। बता दें कि आईपीएस ऑफिसर राजेश दुग्गल पहले जॉइंट कमिश्नर गुरुग्राम के पद पर तैनात थे। तबादले के बाद उनकी तैनाती हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर पंचकूला के डीआईजी के पद पर की गई है। इसके साथ ही वह लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान किसी भी प्रकार के चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि उनकी पत्नी सुनीता दुग्गल सिरसा से सांसद रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें चुनावी कार्यक्रमों से दूर रखा गया था।
चण्डीगढ़
Chandigarh News: चुनाव आयोग के निर्देश पर IPS राजेश दुग्गल का तबादला, चुनावी प्रक्रिया से रहेंगे दूर
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Mar 29, 2024, 09:27 AM IST
