चण्डीगढ़

Haryana: राहुल के आरोपों पर वोटरों के आए बयान, बोले गलत संदर्भ में दिखाए गए सबूत

Haryana Voters on Rahul Gandhi: बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर कई आरोप लगाए। अब हरियाणा के कई वोटरों ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। आइए जानते हैं राहुल के आरोपों पर क्या कह रहे हैं मतदाता।

Image

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते राहुल गांधी (तस्वीर साभार | PTI)

Photo : PTI

Voters Denied Rahul Gandhi Allegations: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। आरोपों की फेहरिश्त में एक ब्राजिलियन मॉडल की तस्वीर का कई मतदाता पहचान पत्रों पर लगाए जाने का भी आरोप था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इन आरोपों को खारिज करे हुए कुछ हरियाणा के मतदाताओं के बयान सामने आए हैं।

सोनीपत की रहने वाली अंजलि त्यागी नाम की एक वोटर ने कहा कि राहुल गांधी हमारे वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में गलत है। अंजलि ने साफ किया कि अब उनके पास वोटर आईडी है, जिसमें उनकी सही जानकारी दर्ज है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जब उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, लेकिन अब उस वीडियो को गलत संदर्भ में दिखाया जा रहा है। अरुण नाम के भी एक वोटर ने बताया कि उनके भाइयों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, इसी कारण उन्होंने वीडियो बनाया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पिंकी जुगिंदर कौशिक नाम की एक मतदाता, जो उन महिलाओं में से एक हैं जिनके मतदाता पहचान पत्र पर कथित तौर पर ब्राजीलियाई मॉडल जैसी तस्वीर छपी थी, उन्होंने कहा कि उनके मतदाता पहचान पत्र में लंबे समय से फोटो गलत छपी हुई थी। पिंकी ने कहा, "मैं खुद 2024 में वोट डालने गई थी।...जब मैंने अपना वोटर कार्ड बनवाया था, तो उसमें पहले फोटो की गलत छपाई हुई थी, उसमें मेरे गांव की एक महिला की तस्वीर थी। हमने उसे तुरंत वापस कर दिया, लेकिन हमें अभी तक उसकी सही कॉपी नहीं मिली है। मैंने 2024 के चुनाव में अपनी वोटर स्लिप और आधार कार्ड से वोट डाला है।" उनका यह भी कहना है कि गलती बीएलओ या चुनाव कार्यालय की ओर से हुई होगी। इसमें मेरी क्या गलती है? जब पहली बार गलती हुई थी, तो हमने पहले ही सुधार का अनुरोध किया था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article