चण्डीगढ़

Sangrur Hooch Tragedy: जहरीली शराब मामले में अब तक आठ की गिरफ्तारी, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि जहरीली शराब में एथेनॉल का उपयोग किया गया था। इसके साथ ही इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Image

पंजाब में जहरीली शराब पीने से आठ की मौत।

Photo : PTI

Sangrur Hooch Tragedy: पंजाब जहरीली शराब मामले में एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने शनिवार कहा कि जो शराब पीकर लोगों की मौत हुई है उसमे एथेनॉल पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। मालूम हो कि संगरूर में जहरीली शराब कांड में अब तक 20 लोगों की मौत हुई हैं और 23 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी

बता दें कि जहरीली शराब कांड को लेकर दिरबा सुनाम और चीमा पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। इसमें अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार लोगों में दो मास्टरमाइंड भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हरमनप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह नाम के दो मुख्य आरोपी हैं और तीसरा आरोपी मनप्रीत मनी है। इसके अलावा 10 चिन्हित दोषी है।

उच्च स्तरीय टीम का गठन

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि पूरे मामले में सांठगांठ का पता लगाने के सिलसिले में पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी जांच की निगरानी करेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें