चण्डीगढ़

Best Markets in Chandigarh for Valentine Shopping: चंडीगढ़ में वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए एक्सप्लोर करें यह प्लेसेस, दिल हो जाएगा खुश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 04:10 PM IST

Best Markets in Chandigarh for Valentine Shopping: कलरफुल गार्डन और खूबसूरत झीलों के कारण चंडीगढ़ को देश के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। यहां पर घूमने के अलावा आप जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां के मार्केट में आप वैलेंटाइन डे की शॉपिंग काफी कम कीमत में कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा।

Image

चंडीगढ़ के मार्केट में करें जमकर शॉपिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ का शॉपिंग प्‍लाजा यूनिक गिफ्ट आइटम के लिए फेमस
  • पालिका बाजार में करें सस्‍ते में बैग भरकर शॉपिंग
  • रेहरी मार्केट पंजाबी ट्रेडीशन के शॉपिंग के शॉपिंग के लिए फेमस


Best Markets in Chandigarh for Valentine Shopping: चंडीगढ़ शहर की गिनती देश के सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। यहां पर आपको कई कलरफुल और नेचुरल गार्डन से लेकर खूबसूरत झील तक देखने को मिल जाएगा। यह शहर अपनी खूबसूरती के कारण जहां पर्यटकों को लुभाती है, वहीं यहां के मार्केट भी शॉपिंग के लिए फेमस हैं। यहां पर आप को शॉपिंग के लिए कई मॉल्स से लेकर स्ट्रीट मार्केट तक मिल जाएंगे। जहां पर आपको ब्रांडेड आइटम्स से लेकर चीप आइटम आसानी से मिल जाएगा। अगर आप इस वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ खूब सारी शॉपिंग का प्‍लान कर रहे हैं तो चंडीगढ़ की इन बेहतरीन शॉपिंग प्लेसेस पर आ सकते हैं।

शॉपिंग प्लाजा, सेक्टर 17

सेक्टर 17 में स्थित शॉपिंग प्लाजा चंडीगढ़ के बेहतरीन शॉपिंग प्लेसेस में से एक है। यहां पर आप फैशनेबल कपड़ों के अलावा फुटवियर और हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट आइटम्स तक खरीद सकते हैं। यहां पर कई बड़े ब्रांड के स्टोर्स और इंटरनेशनल आउटलेट मौजूद है। जहां पर जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। इस समय यह जगह वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए सज चुका है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक यूनिक गिफ्ट आइटम मिल जाएगा।

पालिका बाजार

सेक्‍टर 19 में स्थित पालिका बाजार भी शॉपिंग के लिए चंडीगढ़ के सबसे पॉपुलर मार्केट में से एक है। यहां पर चंडीगढ़ के अलावा दूसरे राज्‍य के लोग भी शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यह बाजार काफी सस्ता है और अगर आप कम बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह जगह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। यहां पर आप कपड़ों से लेकर फुटवियर, गिफ्ट और मेकअप प्रॉडक्ट्स की जमकर खरीददारी कर सकते हैं।

रेहरी मार्केट

सेक्‍टर 15 का यह रेहरी मार्केट स्टाइलिश कपड़ों, जूतों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान और होम डेकोर पीसेस की खरीदारी के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको ऑथेटिंग पंजाबी जूते, कपड़े, दस्तकारी बैग के साथ कई अन्य ट्रेडिशनल आइटम्स आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर आपको शॉपिंग करने के लिए काफी कुछ अच्छा और नया मिलेगा।

शास्त्री मार्केट

सेक्टर 22 में स्थित शास्त्री मार्केट को चंडीगढ़ के सबसे पुराने मार्केट में गिना जाता है। यहां पर आप ट्रेंडी कपड़े, स्टाइलिश एक्सेसरीज और फंकी फुटवियर की सस्ती रेंज हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर आपको बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स से लेकर होम डेकोर आइटम्स की शानदार रेंज मिलेगी। अगर आप यहां आ रहे हैं तो पहले थोड़ा घूम लें, ताकि आप एक अच्छी डील के साथ खरीदारी कर पाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article