शहर

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

कांग्रेस का आरोप है कि जयपुर पुलिस ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रही है। डोटासरा ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, कांग्रेस नेता धरना खत्म नहीं करेंगे।

Image

ऋतु बराला FIR मामले में कांग्रेस का धरना जारी

NSUI की छात्र नेता ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई कांग्रेस नेता रातभर कमिश्नरेट के गलियारे में बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।

धरने के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस की बसें पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से नेताओं को परिसर से बाहर निकालने और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई किए जाने की आशंका जताई गई। कांग्रेस नेता जीरो FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि जयपुर पुलिस ऋतु बराला से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रही है। डोटासरा ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, कांग्रेस नेता धरना खत्म नहीं करेंगे।

दिल्ली में पहले से दर्ज है शिकायत: पुलिस

जयपुर पुलिस के अनुसार, ऋतु बराला ने सोमवार को मोती डूंगरी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला कांस्टेबल चंचल यादव, सोनिका और ज्योति ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि बराला ने घटना के दिन ही कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और मामले की जांच चल रही है।

जयपुर पुलिस का कहना है कि समान तथ्यों के आधार पर राजस्थान में दूसरी FIR दर्ज करना कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जीरो FIR दर्ज कर शिकायत दिल्ली पुलिस को भेजी जा सकती है।

राहुल गांधी ने भी उठाया था मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कई विद्यार्थियों से मारपीट की और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की। उन्होंने राजस्थान, केरल और अदालतों में कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ऋतु बराला की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की। दूसरी ओर, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर हंगामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मामला जहां हुआ है, शिकायत वहीं दर्ज करानी चाहिए।

ऋतु बराला ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में कथित चुनावी अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बस में उनके साथ मारपीट हुई थी। मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

ऋतु बराला से मारपीट मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग, धरने पर डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कांग्रेस नेता, पुलिस ने कही ये बात

Kal Ka Mausam 21 October: मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

Kal Ka Mausam 21 October:  मानसून की विदाई के बाद फिर एक्टिव हुआ मौसम, IMD ने तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दी चेतावनी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3 को बचाया, 4 की तलाश जारी

कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3  को बचाया, 4 की तलाश जारी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत