Chanakya Strategies Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। 4 मई को साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी (दीदी) एक बार फिर सभी समीकरणों को धता बताते हुए सत्ता में वापसी करती हैं या इस बार भाजपा TMC के गढ़ में सेंध लगा पाती है। या फिर कांग्रेस और वामपंथी दल 'दीदी' को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब होते हैं।
आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल का सिलसिला भी शुरू हो गया। कई बड़ी-बड़ी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए एग्जिट पोल किया। चलिए जानते हैं चाणक्य स्ट्रेटेजीज (Chanakya Strategies Exit Poll) ने किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
तृणमूल कांग्रेस : 130-140
भाजपा : 150 -160
कांग्रेस : 00
अन्य : 06-10
चाणक्य स्ट्रेटेजीज के एग्जिट पोल्स के अनुसार पश्चिम बंगाल से इस बार ममता बनर्जी 'दीदी' की विदायी तय है। एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 160 सीटें तक मिलने का अनुमान है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 है। इस तरह से चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।
अगर एग्जिट पोल के नतीजे 4 मई को असली परिणाम में भी बदले तो पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। इस एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें तक मिलने का अनुमान है। हालांकि, TMC सत्ता से दूर रह सकती है, लेकिन एग्जिट पोल सही साबित हुआ तो पश्चिम बंगाल में मजबूत विपक्ष भी मिलेगा।
ज्ञात हो की 30 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 6 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख थी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का समय था। इसके बाद 23 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले चरण में जनता ने दिल खोलकर मतदान किया और 152 सीटों के लिए मत प्रतिशत 92 फीसद तक पहुंच गया था।
दूसरे चरण के मतदान के लिए 2 अप्रैल को गैजेट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल थी, जबकि 13 अप्रैल तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का समय था। आज बुधवार 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए भी 90 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।
