इलेक्शन

Matrize Exit Poll 2026: बंगाल में इस बार भाजपा सरकार, दीदी सत्ता से बाहर

Matrize Exit Poll 2026 , West Bengal Chunav ke natije (मैटराइज चुनाव 2026 एग्जिट पोल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। मतदान समाप्त होते ही राज्य की सभी 294 सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं मैटराइज के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

Image

मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार बंगाल में इस बार भाजपा सरकार

Matrize Exit Poll West Bengal Election 2026, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2026) में आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण का के तहत वोट डाले गए। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले गए। आगामी 4 मई को मतगणना होगी और उस दिन दोपहर तक साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी (दीदी) एक बार फिर सभी समीकरणों और एग्जिट पोल्स के गलत साबित करते हुए सत्ता में वापसी करती हैं या इस बार भाजपा TMC के गढ़ में सेंध लगा पाती है।

आज 29 अप्रैल को वोटिंग का दौर समाप्त होते ही एग्जिट पोल का सिलसिला भी शुरू हो गया। कई बड़ी-बड़ी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए एग्जिट पोल किया। चलिए जानते हैं मैटराइज (Matrize Exit Poll) ने किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

भाजपा : 146-161

तृणमूल कांग्रेस : 125-140

अन्य : 0-10

ज्ञात हो कि 30 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 6 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख थी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का समय था। इसके बाद 23 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले चरण में जनता ने दिल खोलकर मतदान किया और 152 सीटों के लिए मत प्रतिशत 92 फीसद तक पहुंच गया था।

दूसरे चरण के मतदान के लिए 2 अप्रैल को गैजेट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल थी, जबकि 13 अप्रैल तक उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने का समय था। आज बुधवार 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए भी 90 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article