इलेक्शन

विधानसभा चुनाव केरल एग्जिट पोल 2026 : एग्जिट पोल में हैट्रिक से चूके विजयन; LDF पर भारी UDF; कांग्रेस की सत्ता में वापसी!

Kerala Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2026 (विधानसभा चुनाव केरल एग्जिट पोल): केरल का एग्जिट पोल आ गया है, जिसमें Peoples Pules एग्जिट पोल एजेंसी के हवाले से केरल में कांग्रेस समर्थित यूडीएफ को 75 से 85 सीटें मिलती दिख रही हैं। अधिकतर पोल्स एजेंसियां UDF की बढ़त बता रहे हैं। हालांकि, 4 मई को पिक्चर क्लियर होगी, जब वास्तिव परिणाम आएंगे।

Image

केरल का एग्जिट पोल यहां देखें

Kerala Vidhan Sabha Chunav Exit Poll (विधानसभा चुनाव केरल एग्जिट पोल 2026) : केरल विधानसभा चुनाव 2026 का एग्जिट पोल बुधवार की शाम आए। जिसमें कई पोल्स एजेंसियों मे अपने आंकड़े प्रस्तुत किए। इसमें JVC के एग्जिट पोल में केरल में वाम के गढ़ में कांग्रेस समर्थित यूडीएफ सेंध लगाने में कामयाब दिख रही है। Peoples Pules एग्जिट पोल के मुताबिक, UDF को 75 से 85 सीटें, पिनरई विजयन की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित LDF को 55 से 65 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, बीजेपी समेत अन्य को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ रहा है। हालांकि, एग्जिट पोल सरकार तय नहीं करते। इसके वास्तविक परिणाम 4 मई को आएंगे, तब पता चलेगा कि किसने बढ़त बनाई और कौन सरकार बनाएगा।

JVC एग्जिट पोल में क्या है समीकरण

JVC ने भी केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। इसमें LDF को 51-61 और UDF को 72 से 84 तो NDA को 3 से 7 सीटों पर बढ़त है। वहीं, अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं है।

एजेंसीLDFUDFNDAOthers
People's Pulse55-6575-850-3-
Matrize60-6570-753-52-4
JVC51-6172-843-70
Axis My India49-6278-900-30
Vote Vibe 58-6870-80000-4
Peoples Insight58-68 66-7610-140-1

केरल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 79.63 प्रतिशत रहा। वर्ष 1987 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 80.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 1960 में 85.72 प्रतिशत मतदान के साथ अब तक का सर्वाधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 81.02 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम मतदान पत्तनमथिट्टा में 70.75 प्रतिशत रहा।

केरल विधानसभा चुनाव 2021 का परिणाम

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2021 में हुए चुनाव में Left Democratic Front (एलडीएफ) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की। एलडीएफ ने कुल 99 सीटें जीतीं, जिसमें Communist Party of India (Marxist) (सीपीआई-एम) सबसे बड़ी पार्टी रही। वहीं United Democratic Front (यूडीएफ) को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यह गठबंधन सत्ता में वापसी नहीं कर सका। Bharatiya Janata Party (भाजपा) को इस चुनाव में कोई सीट नहीं मिली, जबकि 2016 में उसने एक सीट जीती थी। इस जीत के साथ Pinarayi Vijayan दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। केरल में परंपरागत रूप से हर चुनाव में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है, लेकिन 2021 में एलडीएफ ने इस परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article