इलेक्शन

JVC एग्जिट पोल में बंगाल में खिल रहा 'कमल', दीदी का फीका पड़ रहा जादू; तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में किसकी बन रही सरकार?

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

Image

JVC एग्जिट पोल में बंगाल में खिल रहा 'कमल', दीदी का फीका पड़ रहा जादू; तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में किसकी बन रही सरकार?

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election), तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Election), केरल (Keralam Assembly Election), असम (Assam Assembly Election) और पुडुचेरी (Puducherry Assembly Election) में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP), तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस (Indian National Congress), अन्नाद्रमुक (AIADMK), डीएमके (DMK), वामदल सहित तमाम पार्टियों को 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों का इंतजार है, लेकिन बुधवार को पश्चिम बंगाल में वोटिंग संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल ने तमाम पार्टियों की धड़कनें तेज कर दी हैं तो चलिए देखते हैं जेवीसी एग्जिट पोल (Times Now JVC Exit Poll) में पांचों राज्यों में कहां किसकी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

बंगाल एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll)

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली टीएमसी (TMC) और मुख्य विपक्षी भाजपा (BJP) के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के साथ ही ममता दीदी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतने की संभावना जताई। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही कहते हैं। टीएमसी और भाजपा दोनों ही 200-200 सीटें जीतने का दावा करती रही हैं।

दीदी का जादू पड़ रहा फीका

पश्चिम बंगाल में जेवीसी एग्जिट पोल में दीदी का जादू फीका पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दादा छाने लगे हैं। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा को 138 से 159 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी 131-152 सीटें हासिल कर सकती है। कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन के हिस्से में 2 से 3 सीटें, जबकि अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

बंगाल में भाजपा की 'दमदार' एंट्री

पार्टी/गठबंधनसंभावित सीटें
BJP138-159
TMC131-152
कांग्रेस +2-3
अन्य0-1

असम चुनाव एग्जिट पोल (Assam Exit Poll)

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में वोट शेयर के मामले में एनडीए (NDA) ने बाजी मार ली है। जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को सर्वाधिक 46.5 से 48.5 प्रतिशत, कांग्रेस गठबंधन को 36.5 से 39.5 प्रतिशत, जबकि अन्य को 14 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

Exit Poll में असम में एक बार फिर NDA सरकार

JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में भाजपा को 72-82 सीटें, कांग्रेस को 19-28, बीपीएफ को 8-10, आरडी को 4, एजीपी 8-9, आईएनडी-एपीएचएलसी को 1, यूपीपीएल को 0-3 और एआईयूडीएफ को दो सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, असम की जनता ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि चुनावी अभियान में कांग्रेस का चेहरा रहे गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को बड़ा झटका लग सकता है।

पार्टी/गठबंधनसंभावित सीटें
NDA88-101
कांग्रेस +23-33
अन्य2-5

केरलम एग्जिट पोल (Kerala Exit Poll)

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, जेवीसी एग्जिट पोल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को करारा झटका लग सकता है। बकौल एग्जिट पोल, एलडीएफ को 52-61 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि यूडीएफ सत्ता हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, यूडीएफ को 72 से 84 सीटें मिलने का अनुमान है।

केरल में हैट्रिक लगाने से चूक रहे विजयन

जेवीसी एग्जिट पोल में पिनराई विजयन हैट्रिक मारने से चूकते हुए दिखाई दे रहे हैं। केरल की जनता ने इस बार यूडीएफ, जिसमें ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस भी शामिल है, पर भरोसा जताया है।

पार्टी/गठबंधनसंभावित सीटें
LDF52-61
UDF72-84
NDA3-7
अन्य0

तमिलनाडु एग्जिट पोल (Tamil Nadu Exit Poll)

जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, वोट शेयर के मामले में एआईएडीएमके (AIADMK) को भर-भर कर जनता का समर्थन मिला है। एआईएडीएमके को 38.2 से 40.1 प्रतिशत, जबकि डीएमके (DMK) को 35.2 से 37.8 वोट शेयर मिलने की संभावना है।

बकौल एग्जिट पोल, एआईएडीएमके को 128 से 147 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एमके स्टालिन (MK Stalin) के नेतृत्व वाली डीएमके को तगड़ा झटका लग सकता है। डीएमके को 75 से 95 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि एआईएडीएमके और डीएमके का विरोध कर रहे अभिनेता से नेता बने विजय (Vijay) की पार्टी (TVK) को 8 से 15 सीटें मिल सकती हैं।

पार्टी/गठबंधनसंभावित सीटें
AIADMK128-147
DMK75-95
TVK8-15
अन्य0

पुडुचेरी एग्जिट पोल (Puducherry Exit Poll)

जेवीसी एग्जिट पोल में केंद्र शासित पुडुचेरी में एनडीए सरकार (Rangaswamy Govt) के बने रहने का अनुमान है। बकौल एग्जिट पोल, भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन को 15 से 17 सीटें, जबकि कांग्रेस के अगुवाई वाले गठबंधन को 11 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीवीके को एक से दो सीटें मिल सकती हैं।

पार्टी/गठबंधनसंभावित सीटें
NDA15-17
कांग्रेस+11-13
TVK1-2
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article