शहर

पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा, विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर तक पहुंची CBI की रेड से मचा हड़कंप

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच अब खुद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीआई ने चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल और विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय में छापेमारी कर रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अधिकारी फरार बताया जा रहा है।

Image

पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: पंजाब में केंद्रीय एजेंसियां लगातार एक्शन में नजर आ रही हैं,इस बार सीबीआई ने पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रहे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के ऊपर ही भ्रष्टाचार के एक मामले में एक्शन लिया है। सीबीआई ने सोमवार रात चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में छापेमारी की इस दौरान राघव गोयल,विकास गोयल और अंकित वाधवा नाम के 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक शरद सत्य चौहान के रीडर ओपी राणा मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद सीबीआई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के हेडक्वार्टर पहुंची और यहां कई घंटे तक छापेमारी की सुबह होते-होते सीबीआई की टीम में यहां से निकल गई लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से सीबीआई की टीम विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय पहुंची और उसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

मामले को सेटल करने के लिए सांठगांठ

दरअसल सीबीआई को भनक लगी थी कि राघव गोयल और विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक शरद सत्य चौहान के रीडर ओपी राणा के बीच विजिलेंस के द्वारा एक मामले को सेटल करने के लिए सांठगांठ चल रही है। इसी इनपुट के आधार पर सीबीआई की टीम चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल पर पहुंची थी यहां से तीन लोगों को काबू किया गया लेकिन ओपी राणा यहां से भगाने में कामयाब हो गया। सीबीआई ने मौके से 13 लख रुपए भी बरामद किए हैं। यहां से सीबीआई की टीम पंजाब बिजनेस ब्यूरो हेडक्वार्टर मोहाली पहुंची और यहां पर तमाम दस्तावेज खंगाले। ओपी राणा को सीबीआई की टीमें ढूंढ रही है । सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ओपी राणा ने यह रिश्वत के पैसे निदेशक विजिलेंस ब्यूरो शरद सत्य चौहान के लिए मांगे थे या यह सिर्फ उन्होंने अपने स्तर पर किया था।

सुनील जाखड़ ने लगाया ये आरोप

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार ने कैंसर का रूप ले लिया है। औरत केंद्रीय एजेंसियां एक्शन लेगी आगे और भी कार्रवाई होगी भ्रष्टाचार जो भी करेगा उसका हिसाब किया जाएगा सबका हिसाब करने का वक्त आ गया है। सुनील जाखड़ ने कह जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो फिर जांच कौन करेगा। विजिलेंस ब्यूरो जब भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब में एक्शन लेने का दावा करता है अब इस पर भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन लिया जा रहा है यह बहुत गंभीर मामला है क्योंकि विजिलेंस विभाग मुख्यमंत्री के पास होता है और विजिलेंस का निदेशक सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करता है।सीबीआई द्वारा गिरफ्तार राघव गोयल के बीजेपी से संबंधों पर सुनील जाखड़ ने माना कि कुछ लोग बीजेपी में भी ऐसे घुस आए हैं लेकिन उनका भी हिसाब किया जाएगा चाहे कोई किसी भी दल में हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने कही ये बात

वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कट्टर इमानदार पार्टी' की भ्रष्ट परतें एक के बाद एक खुलती जा रही हैं। मंत्री, विधायक, डीआइजी और अब राज्य सतर्कता प्रमुख का नाम भ्रष्टाचार के एक मामले में सामने आया है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनाया गया कार्यालय ही भ्रष्ट हो गया है,यह बहुत गंभीर है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ गहन जांच और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। वहीं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी इस मामले में एक बयान जारी कर कहा की सीबीआई ने इस मामले में एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अगर किसी विजिलेंस ब्यूरो के किसी भी अधिकारी की भूमिका आएगी तो हम सीबीआई के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article