शहर

Delhi News : ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से एम्बुलेंस में लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे फ्लाईओवर के पास उसमें आग लग गई।

Image

मोती बाग फ्लाईओवर में एम्बुलेंस में लगी आग

दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की एक कैट एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम हुई इस घटना में एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे फ्लाईओवर के पास उसमें आग लग गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एम्बुलेंस की कंडक्टर वाली सीट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया, लेकिन आग तेजी से एम्बुलेंस में फैल गई और विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया, "पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी

हरियाणा के रेवाड़ी में आग से राहत नहीं

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूटीएल सोलर कंपनी में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात 11 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गुरुवार सुबह होने तक भी आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में साफ दिखाई देता रहा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं लेकिन 10 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि हर गाड़ी को अब तक 10 से 12 बार पानी के लिए रिफिल करना पड़ा। रेवाड़ी, कोसली, बावल और आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। पूरी रात दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!