शहर

Budaun Double Murder: बदायूं में आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, दर्जनों लोगों पर मुकदमा

बदायूं में डबल मर्डर के बाद आगजनी व बवाल मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि बदायूं में दो मासूमों की हत्या कर दी गई थी।

Image

बदायूं में आगजनी करने को लेकर मामला दर्ज।

Photo : PTI

Budaun Double Murder: बदायूं में मासूम बच्चों की हत्या के बाद हुए बवाल व आगजनी की घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंडी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आगजनी व उपद्रव मचाने वाले 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोगों की होगी पहचान

जानकारी के अनुसार, मंडी चौकी इंचार्ज चन्द्रपाल सिंह ने इसकी तहरीर दी है, जिसके बाद केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में दिखी। पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। इस काम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

मासूमों की हुई थी हत्या

बता दें कि बदायूं के सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर की घटना से पूरा यूपी दहल उठा था। यह घटना बीते मंगलवार हुई, जब हेयर ड्रेसर साजिद और जावेद ने दुकान के सामने रहने वाले विनोद सिंह के बेटे आयुष व अहान की नृशंस हत्या कर दी थी। मासूम बच्चों की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे और गुस्से में आकर बवाल व आगजनी की थी।

एक अपराधी को पुलिस ने मार गिराया

पुलिस ने इस हत्या में शामिल साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं, जावेद फरार हो गया था, लेकिन बाद में वह भी बरेली से पकड़ा गया। फिलहाल जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article