शहर

India Pakistan Tensions: पाकिस्तानी फायरिंग में BSF जवान शहीद, दुश्मनों से लोहा लेते दिया बलिदान

Image

बीएसएफ जवान कॉन्स्टेबल दीपक चिमंगाखम शहीद

जम्मू क्षेत्र में एक दिन पहले पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी में घायल हुआ एक और जवान शहीद हो गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कॉन्स्टेबल दीपक चिमंगाखम 10 मई को जम्मू जिले के आर एस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 11 मई को शहादत प्राप्त की।

पोस्ट में कहा गया कि बीएसएफ महानिदेशक और सभी अधिकारी उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में बीएसएफ की 7वीं बटालियन के आठ जवान घायल हो गए थे, जिनमें उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज बाद में शहीद हो गए थे। इम्तियाज के लिए रविवार को जम्मू के पलौरा स्थित बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बिहार के सारण जिले में उनके पैतृक गांव नारायणपुर में किया जाएगा। चिमंगाखम के सम्मान में इसी प्रकार से सोमवार को बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article