स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में जय मीणा ने रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला मेडल

जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला एशियाई खेल पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल में उन्हें जापान के खिलाड़ी से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। वह सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Image

जय मीणा ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। चोटिल होने के बावजूद जय मीणा ने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी से मुकाबला किया। हालांकि, उन्हें 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

जय मीना ने आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में सॉफ्ट टेनिस में देश को पहला मेडल दिलाकर भारतीय खेल के लिए एक ऐतिहासिक पल बनाया है। मेंस के सिंगल्स के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में, मीना ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराया और सात गेम तक चले मैच में टिके रहे और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

क्वार्टर फाइनल में रचा इतिहास

भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल के रोमांचक गेम में 0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, और 7-5 से जीत हासिल की और पोडियम पर जगह बनाई। गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की होने के साथ मीना ने सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से भिड़ें। यहां चोटिल होने के बावजूद उन्होंने गजब का साहसिक खेल दिखाया।

चोटिल होने के बाद भी जीता दिल

मेंस के सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट सेमीफाइनल में जय मीणा का ऐतिहासिक सफर खत्म हो गया है। मीणा 45 मिनट के सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार गए, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने शुरुआती तीन गेम जीते। हालांकि, मीणा चुपचाप हार मानने वाले नहीं थे। उन्होंने 0-3 से पीछे होने के बाद मुकाबले में वापसी की और चौथा गेम 4-1 से जीता और फिर पांचवां गेम 6-4 से जीतकर स्कोर 2-3 कर दिया। कुरोसाका ने छठे गेम में हिम्मत बनाए रखी और 4-1 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल स्कोर 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article