शहर

पाकिस्तानी गोलीबारी में BSF जवान शहीद, बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते दिया बलिदान

जम्मू के आर एस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी के दौरान बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए।

Image

शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज (फोटो)

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में इम्तियाज और सात अन्य जवान घायल हो गए। इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बल के जम्मू फ्रंटियर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हम बीएसएफ के बहादुर उप-निरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज द्वारा 10 मई, 2025 को आर एस पुरा क्षेत्र, जिला जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी के दौरान राष्ट्र की सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। इसमें कहा गया कि बीएसएफ महानिदेशक और सभी रैंक के अधिकारी उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने घोषणा की कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों ने शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है। बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलेबारी के जवाब में सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article