प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश से तेल बचाने की अपील के अगले ही दिन, भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे इस 'शक्ति प्रदर्शन' के कारण सड़कों पर भारी जाम लगा। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी लोगों से पेट्रोल बचाने की अपील कर रहे हैं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के निगम मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त हुए नेता सैकड़ों गाड़ी के काफिला लेकर सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन करने निकल रहे हैं।
मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष नियुक्त हुए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से भोपाल तक सैकड़ो गाड़ियों से अपने समर्थकों के साथ पहुंचे
पेट्रोल-डीजल बचत की अपील के बीच सैकड़ों गाड़ियों के काफिले ने सवाल खड़े किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील करते नजर आए, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता और मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन, घर से काम, आभासी बैठकों और विद्युत वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
बड़े काफिले के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा
इसी दौरान सौभाग्य सिंह उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने के लिए लगभग सात सौ से आठ सौ वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। बड़े काफिले के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। कुछ जगहों पर काफिले में शामिल गाड़ियों की अन्य वाहनों से टक्कर होने की जानकारी भी सामने आई। भोपाल में अरेरा हिल्स से पुरानी जेल घाटी तक लंबे समय तक यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि ग्लोबल संकट की वजह से पीएम और सीएम ने पेट्रोल-डीजल के उपयोग को लेकर लोगों से अपील की है।
