शहर

पटना में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई पत्थरबाजी; रांची में भी आए आमने-सामने

बिहार में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तगड़ी झड़प हो गई है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की है।

Image

पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई और डंडे भी चले। दरसअल मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी के विरोध में आज देशभर में बीजेपी, राज्य कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रही है। ऐसा ही प्रदर्शन पटना में भी हुआ, जहां बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें मारा है। कुछ ऐसा ही नजारा रांची में भी देखने को मिला, जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जैसी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझते दिखे। पुलिस एक्टिव हो गई, लेकिन तबतक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हो चुकी थी। पटना में सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर ASP कोमल मीणा ने कहा, "सदाकत आश्रम में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कुछ बीजेपी कार्यकर्ता परिसर का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज भी हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल इलाज दिया गया है। पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। अब हालात सामान्य हो गए हैं।"

पटना में छात्रों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

बिहार पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र नेताओं के ’लोक भवन मार्च’ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी छात्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के छात्र संगठन ’ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) के बैनर तले एकत्र हुए थे। उन्हें राज्यपाल आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर गांधी मैदान के पास पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक और आइसा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

रांची में भी आमने-सामने आए कार्यकर्ता

झारखंड की राजधानी रांची में भी कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालांकि यहां हिंसा की खबर नहीं है। यहीं भी बीजेपी, कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची थी। जहां पहले से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। समय रहते पुलिस ने यहां मोर्चा संभाल लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल