बॉलीवुड

Hanuman Ansh देखकर गदगद हुए Aditya Dhar, मूवी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Aditya Dhar Post: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के प्यार के बीच आदित्य धर ने फिल्म की तारीफ की है, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है।

Image

हनुमान अंश को देखकर गदगद हुए आदित्य धर (pic credit-instagram)

Aditya Dhar Post: फिल्म ‘हनुमान अंश’(Hanuman Ansh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा में है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। शुरुआत में फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा था कि यह ज्यादा नहीं चल पाएगी, लेकिन अब इसकी कमाई ने सबको चौंका दिया है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसी बीच ‘हनुमान अंश’ को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। (Zoom Hindi पर ये भी पढ़ें-Lust Stories 3: नेटफ्लिक्स पर कब आएगी लस्ट स्टोरीजी 3? सामने आया बड़ा अपडेट)

हनुमान अंश को देखकर गदगद हुए आदित्य धर

विषाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी इसकी कमाई जारी है। फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड से भी इसे खूब प्यार मिल रहा है। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी तारीफ की। उन्होंने पोस्ट के साथ ‘ॐ’, प्यार और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई और फिल्म के डायरेक्टर विषाल चतुर्वेदी को टैग किया।इससे पहले वरुण धवन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के साथ थिएटर में फिल्म देखने गए थे। वरुण ने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह अनुभव बेहद खास लगा। उन्होंने फिल्म को दिव्य अनुभव बताया और शॉभिनाव सत्या के अभिनय और विषाल चतुर्वेदी के निर्देशन की भी तारीफ की। वरुण से पहले कंगना रनौत भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने इसे ‘सत्संग’ जैसा बताया था और लोगों से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील की थी।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद विषाल चतुर्वेदी ने बताया कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने उन्हें फोन करके बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं, जिनसे उन्होंने फिल्म के लिए मदद मांगी थी, लेकिन उस समय उन्होंने उनका साथ नहीं दिया था।‘हनुमान अंश’ को विषाल चतुर्वेदी ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article