शहर

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश को निवेश और उद्योग के नए गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार कई स्तरों पर बदलाव कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि AI, IT, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ड्रोन और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य स्थानीय संसाधनों को उद्योग से जोड़कर उत्पादन बढ़ाना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

Image

निवेश के लिए मध्य प्रदेश बना देश का नया ग्रोथ हब

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार नीतिगत और बुनियादी स्तर पर बदलाव कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अब देश में निवेश के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। सरकार का प्रयास है कि अलग-अलग क्षेत्रों की स्थानीय क्षमता को पहचानकर उसे उद्योग, पूंजी निवेश और रोजगार के अवसरों में बदला जाए। दुबई यात्रा के पहले दिन मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा, ड्रोन, डिफेंस और साइंस सिटी जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में जरूरी नीतियां और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापार को आसान बनाने के लिए कई पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को हटाया गया है, जबकि 25 से ज्यादा नई नीतियां लागू की गई हैं।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में MSME क्षेत्र की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में MSME क्षेत्र की बड़ी भूमिका है। इस सेक्टर से 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। राज्य में उत्पादन और निर्यात गतिविधियों को भी विस्तार मिल रहा है। सरकार का कहना है कि वर्ष 2026-27 में मध्य प्रदेश से 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ है। तकनीकी और भविष्य से जुड़े क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए रीवा, इंदौर और उज्जैन में तीन नए IT पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनके जरिए स्टार्टअप, तकनीकी कंपनियों और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश में साइंस सिटी विकसित करने की दिशा में भी काम चल रहा है।

ग्रीन एनर्जी पर भी सरकार का विशेष ध्यान

सीएम यादव ने कहा कि उद्योगों के लिए जमीन, बिजली और पानी जैसे जरूरी संसाधनों की उपलब्धता प्रदेश की बड़ी ताकत है। राज्य के पास पर्याप्त भूमि और लैंड बैंक के साथ अतिरिक्त बिजली और जल संसाधन मौजूद हैं। ग्रीन एनर्जी पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क को औद्योगिक विकास के लिए अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। औद्योगिक गतिविधियों को बड़े शहरों तक सीमित न रखने के लिए सरकार जिला स्तर पर भी निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के जरिए स्थानीय संसाधनों और कारोबारी संभावनाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य को रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य को भी रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निवेश के साथ कुशल मानव संसाधन तैयार करना जरूरी है। वहीं भोपाल और इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के साथ प्रदेश में चार नए एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन को भी निवेश और रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल लोक के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वर्ष प्रदेश में करीब 14 करोड़ बाहरी पर्यटकों के आने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन के विस्तार से होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। सरकार का व्यापक लक्ष्य प्रदेश की स्थानीय क्षमताओं को निवेश, उत्पादन और रोजगार की मजबूत श्रृंखला से जोड़ना है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें