दिल्ली में सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद 27 घंटे तक चला बचाव अभियान खत्म हो गया। इस घटना ने राजधानी में इमारतों की सुरक्षा, नगर निगम की निगरानी और PG (पेइंग गेस्ट) आवासों के ऑडिट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार दंपत्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, उनके बेटे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
न्यायाधीश के आवास पर पेश किए जाने के बाद 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता और उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनके 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में लड़कों के लिए बने पांच मंजिला PG आवास में 27 घंटे तक चला बचाव अभियान सोमवार को खत्म हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए, लेकिन इमारत गिरने से उठे सवाल अभी शुरू ही हुए हैं।
सत्य निकेतन में पुरानी एक इमारत ढह गई थी
रविवार को सत्य निकेतन में दशकों पुरानी एक इमारत ढह गई थी। इस इमारत में लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट (PG) का संचालन किया जा रहा था। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद करीब 27 घंटे चला राहत और बचाव अभियान पूरा हो गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भवन मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सत्य निकेतन में बीते दिन रविवार को बिल्डिंग के गिरने के बाद 7 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इस बीच पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पकड़ लिया वह फरार चल रहे थे। इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया गया।
बेटे महेश और हरिराम की पत्नी उर्मिला, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया
वहीं इस मामले में अपडेट यह है कि भवन मालिक हरिराम गुप्ता के अलावा उनके बेटे महेश और हरिराम की पत्नी उर्मिला, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Building Collapse: 'हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, MCD और DU भी इसकी जिम्मेदार', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश
कागजों पर प्रॉपर्टी हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम पर रजिस्टर थी
बताते हैं कि सत्य निकेतन में इमारत गिरी है उसका बिजली का कनेक्शन हरिराम और उनके बेटे महेश के नाम पर रजिस्टर था।वहीं कागजों पर प्रॉपर्टी हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम पर रजिस्टर थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सिर्फ प्लॉट ही काफी नहीं, दिल्ली में घर बनाने के लिए DDA के ये नियम जानना भी जरूरी, पूरी डिटेल यहां है
सत्य निकेतन हादसे में एक के बाद एक 5 अधिकारी सस्पेंड
इससे पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार और चार इंजीनियरों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में लड़कों के PG वाले एक बिल्डिंग के गिरने के बाद की गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। PTI को मिले आदेश की कॉपी के अनुसार, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में साउथ जोन के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार शामिल हैं।
