शहर

बिहार का मौसम (25 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में कभी धूप-कभी बारिश, कल से बरसात का दौर फिर शुरू; IMD का अलर्ट जारी

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: बिहार में लगातार मौसम बदलने से कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है और गर्मी से राहत है। बिहार में कल से फिर बारिश का मौसम देखने को मिलेगा।

Image

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (25 March 2026): बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम धूप और बारिश के बीच झूल रहा है। कभी यहां के लोगों को तेज धूप सता रही है, तो कभी राहत दिलाने वाली बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के मौसम में यह बदलाव हो रहा है। जिसके कारण फिलहाल गर्मी से काफी राहत बनी हुई है, वरना मार्च के शुरुआत में ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी सताने लगी थी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब बना हुआ है। मार्च के अंत तक बिहार में बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की हवाएं चल सकती हैं। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। आज राज्य में कहीं भी आंधी-बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 24 घंटे बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। 26 मार्च को बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट

IMD के अनुसार बिहार में 27 मार्च को सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है। 28 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बिहार में 29 मार्च तक बरसात जारी रहने का पूर्वानुमान है। बारिश का मौसम थमने के बाद राज्य में एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। फिलहाल राज्य में पश्चिमी विक्षोभ

बिहार में क्यों बार-बार बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार के ऊपर इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और स्थानीय वेदर सिस्टम का हल्का प्रभाव बना हुआ है। जिसकी वजह से बार-बार हवा की दिशा बदलने से मौसम अस्थिर बना हुआ है। जिसके कारण कभी तेज धूप तो कभी बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। फिलहाल राज्य में दिन की धूप तापमान बढ़ा रही है, तो वहीं सुबह-शाम उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं ठंडक ला रही हैं। जिसके कारण लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का एहसास हो रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम