भोपाल

Bhopal: नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मुंह से लगाया, फिर सो गया मौत की नींद; युवक ने अजीब तरीके से की आत्महत्या

Bhopal News: भोपाल में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस का प्रयोग करके आत्महत्या कर ली। उसने नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मुंह से लगाकर सुसाइड किया है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक अजीबोगरीब आत्महत्या का मामला सामने आया है। भोपाल में एक युवक ने अजीब तरीके से आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या के लिए नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया है। युवक ने नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला युवक डिप्रेशन में चल रहा था।

भोपाल में ऐसा पहला मामला

बता दें कि भोपाल में नाइट्रोजन गैस का प्रयोग करके आत्महत्या करने का पहला मामला सामने आया है। इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया था। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आईटी से संबंधित क्षेत्र में काम कर रहा था। उसका नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। इसके साथ ही उसने पांच पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

जांच में जुटी पुलिस

युवक ने सुसाइड नोट में पेनलेस मृत्यु का जिक्र किया है। इसके अलावा उसने कई सारी बातें लिखी हैं। बता दें कि नाइट्रोजन गैस का प्रयोग हंसाने के लिए किया जाता है। इसकी जानकारी मिसरोद पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article