भोपाल

मध्य प्रदेश: महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 03:51 PM IST

Woman Gang Raped In Madhya Pradesh: चार लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। खेत में एक घायल महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Image

मध्य प्रदेश: महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Woman Gang Raped In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस को रविवार 01 अक्टूबर खेत में एक महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। हालांकि पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खेत में बेहोश पड़ी मिली महिला

दरअसल, पुलिस उपमंडल अधिकारी विवेक शर्मा ने सोमवार 02 अक्टूबर को बताया कि रविवार को खेत में एक घायल महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शाडोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अशोक नगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि चार लोगों ने महिला का अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया, जिनमें से तीन को वह जानती है। बाद में आरोपियों ने उसे एक खेत में फेंक दिया। इस सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों में से एक हत्या के मामले में गवाह है। हत्या के इस मामले में पीड़िता का पति आरोपी है। महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, अपहरण और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article