भोपाल

भोपाल में तेज रफ्तार का कहर; कार की टक्कर से 2 बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सोमवार सुबह भोपाल के ISBT के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में नीली हैचबैक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन कार जब्त कर ली गई है और आरोपी की पहचान की जा रही है।

Image

तेज रफ्तार कार ने मारी 2 युवकों को टक्कर

Photo : Times Now Digital

Bhopal News: भोपाल के आईएसबीटी के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक नीली हैचबैक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की और इस दौरान बाइक कार के बंपर में फंस गई, जिससे युवक करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी अस्पताल से घायलों की स्थिति की पुष्टि नहीं हो सकी है, क्योंकि अब तक कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर चालक की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कानूनी कार्रवाई जारी

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कार लावारिस हालत में मिली। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक मौके पर ही बेसुध हो गया। घटनास्थल पर खून के धब्बे और बाइक के टूटे हुए हिस्से फैले मिले। पुलिस ने आस-पास के अस्पतालों में घायलों की तलाश और चिकित्सकीय जांच शुरू कर दी है। जैसे ही अस्पताल से पीएमएलसी (प्राथमिक चिकित्सा रिपोर्ट) प्राप्त होगी, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article