मध्य प्रदेश के सीएम ने भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज के निर्माण में लापरवाही के आरोप में सात इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। भोपाल के ऐशबाग में बने इस ब्रिज को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी, इसके निर्माण को लेकर आलोचनाएं हो रही थीं, जिसके बाद अब मोहन सरकार ने जांच के बाद यह एक्शन लिया है।
8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई
सीएम मोहन यादव ने इस एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा- "ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही में मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लो.नि.वि. के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जायेगी।
कंपनी ब्लैक लिस्ट
आगे सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाईन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाईन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गयी है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।
