भोपाल

राजा रघुवंशी की मां बोलीं- बेटे को मरवाया है तो सोनम को फांसी हो, भाई ने कहा ...तब तक नहीं मानेंगे भाभी को आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को कथित तौर पर हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। जिसपर राजा की मां ने कहा कि अगर सोनम ने उनके बेटे की हत्या की है तो उसे फांसी होनी चाहिए। राजा के भाई ने कहा कि जब तक सोनम खुद से कुबूल नहीं करेगी, तब तक उसे आरोपी नहीं मानेंगे।

Image

राजा की मां और भाई

Photo : ANI

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में लापता हुई सोनम रघुवंशी के मिलने के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। सोनम को राजा की हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद राजा के परिवारजनों का बयान सामने आया है। राजा की मां ने बोला है कि अगर सोनम ने उनके बेटे को मरवाया है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि जब तक सोनम खुद अपनी सफाई नहीं पेश करेगी, तब तक सोनम को आरोपी नहीं मानेंगे। विपुल ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी नाराजगी जताई है।

राजा की मां बोली- सोनम का व्यवहार अच्छा था

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा "शादी से पहले हम चाहते थे कि वे साथ में समय बिताएं, लेकिन सोनम की मां इसके लिए तैयार नहीं थीं। अगर उसने यह सब किया है, तो उसे सजा मिलेगी। मुझे उन अन्य लोगों के बारे में कुछ नहीं पता जो कथित तौर पर इसमें शामिल हैं। सोनम के साथ मेरे अच्छे संबंध थे,मैं अभी सोनम को दोष नहीं दे सकती। पहले उन तीन लोगों की जांच होनी चाहिए और फिर सोनम की जांच होनी चाहिए। हमने उसे पूरे दिल से स्वीकार किया था। अगर सोनम किसी भी तरह से जिम्मेदार है, तो उसे सजा मिलेगी। हमें राज कुशवाह के साथ सोनम के संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

राजा के भाई ने कहा-सोनम ने नहीं किया सरेंडर

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा "मैंने रात करीब 2 बजे सोनम के भाई गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिल गई है। जब हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया, तो पुलिस सोनम को साथ ले गई। उसने सरेंडर नहीं किया। जब तक वह यह बात कबूल नहीं करती, हम यह नहीं मानेंगे कि सोनम आरोपी है। विपिन ने बताया कि राजा और सोनम अपनी शादी से खुश थे। मैंने कभी दोनों को लड़ते नहीं देखा। पुलिस ने मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है। मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया।

विपिन ने कहा कि हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ जानकारी साझा नहीं की। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article