भोपाल

Coldrif सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक हिरासत में, 20 हजार का इनाम था घोषित

मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से जुड़े कोल्ड्रिफ सिरप मामले में SIT को सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। चेन्नई निवासी यह आरोपी फरार चल रहा था। सरकार ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Image

कंपनी मालिक रंगनाथन की तस्वीर

Photo : Times Now Digital

Coldrif Syrup Owner Arrested: बच्चों की मौत से जुड़े कोल्ड्रिफ सिरप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जांच कर रही मध्य प्रदेश पुलिस ने आखिरकार सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को चेन्नई से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा था।

SIT को मिली थी फोटो

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद SIT लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी का नाम रंगनाथन गोविंदन है, जिसकी तस्वीर जांच टीम को मिली थी। यह कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक है। बताया जा रहा है कि गोविंदन चेन्नई का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी मध्यप्रदेश पुलिस ने चेन्नई से की है।

घर पर चस्पा हुआ नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई SIT टीम चेन्नई पहुंची और आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया। हालांकि, जब टीम वहां पहुंची तो गोविंदन घर पर मौजूद नहीं था। माना जा रहा था कि वह फरार है और किसी अज्ञात स्थान पर छिपा हो सकता है।

20 हजार का था इनाम

SIT ने रंगनाथन गोविंदन की तलाश में आम जनता से भी मदद मांगी थी। उसका पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि रंगनाथन ही उस फैक्ट्री का मालिक है, जिसमें कोल्ड्रिफ सिरप बनाया गया था। यह वही सिरप है जो कथित तौर पर बच्चों की किडनी फेल होने और मौत का कारण बना। अब उसे हिरासत में लिया गया है।

‘सिरप कांड’ से देशभर में हड़कंप

मध्य प्रदेश में इस जहरीले सिरप से कम से कम 15 बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। अब जब कंपनी मालिक की तस्वीर सामने आई है, तो जांच में नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग और SIT की संयुक्त टीमें अब रंगनाथन की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों में छापेमारी कर रही हैं।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article