भोपाल

Lok Sabha Election 2024: Times Now Navbharat से बोले कैलाश विजयवर्गीय, 'छिंदवाड़ा हम आसानी से जीतेंगे, नकुल नाथ कोई चुनौती नहीं'

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि इंडी गठबंधन 'संतरे के फल जैसा है छिलका उतरते ही सब फैल जाता है'। लिहाजा, छिंदवाड़ा सीट हम आसानी से जीतेंगे हमारे लिए नकुलनाथ कोई चुनौती नहीं हैं।

Image

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। पार्टी राज्य की सभी 29 सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए चुनावी मैदान में चुनिंदा प्रत्याशियों को उतारा है। खासकर, इंदौर और छिंदवाड़ा की हाई प्रोफाइल सीट पर सभी की नजरे हैं। वहीं, राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नकुलनाथ और बीजेपी के बंटी साहू के बीच है। दोनों ही पार्टियां जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि 'छिंदवाड़ा हम आसानी से जीतेंगे, नकुलनाथ हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं'।

बीजेपी की नीतियों से लोग प्रभावित

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा लोग भय की वजह से कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन अब विकास के साथ जुड़ रहे हैं। लगातार लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा एक तरफ कांग्रेस इनकम टैक्स के नोटिस की बात करती है और दूसरी ओर कमलनाथ के अकेले के पास इतना पैसा है कि वह अकेले ही पूरे मध्य प्रदेश का चुनाव हैंडल कर सकते हैं। मैं 40 साल से राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहा हूं। ये चुनाव सामान्य चुनाव जैसा ही है। बस लोग बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

इंडी गठबंधन पर निशाना

कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्षी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इंडी गठबंधन संतरे के फल‌ जैसा है, छिलका हटते ही सब फैल जाते हैं। ममता बनर्जी इंडी गठबंधन की सदस्य हैं और कह रही हैं कि कांग्रेस को वोट मत देना यह कैसा गठबंधन है। सब जुड़े हुए दिखते हैं लेकिन अलग-अलग हैं। राहुल गांधी के मैच फिक्स होने वाले बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी को जो लिखकर दिया जाता है वे वही पढ़ देते हैं और बाद में पार्टी परेशान होती है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article