भोपाल

गजब! रेलवे ने तो हनुमान जी को ही नोटिस जारी कर दिया, कहा- अतिक्रमण हटाओ नहीं तो 7 दिन बाद होगी कार्रवाई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 12, 2023, 07:30 PM IST

मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में एक हनुमान जी की मंदिर है। मंदिर जिस मंदिर पर बना है उस जमीन पर रेलवे अपना दावा करता है। इसी को लेकर रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमित भूमि पर बने ढांचों को गिराने पर खर्च की गई राशि भगवान हनुमान से वसूल की जाएगी।

Image

रेलवे ने भेजा हनुमान जी को नोटिस (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

मध्यप्रदेश में रेलवे ने अतिक्रमण को लेकर हनुमान जी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सात दिन के अंदर हनुमान जी जवाब दें, नहीं तो एक्शन लिया जाएगा।

कहां की है घटना

मध्य प्रदेश के मुरैना के एक गांव में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने के मामले में रेलवे विभाग ने हनुमान जी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर अतिक्रमण की गई जमीन से हनुमान मंदिर नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन ढांचों को हटाने की कार्रवाई करेगा।

सरकारी जमीन का दावा

मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में मौजूद इस मंदिर की जमीन पर रेलवे अपना दावा करता है। इस समय मुरैना में ब्रॉडगेज का काम चल रहा है और इसी काम के दौरान अतिक्रमण को लेकर यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमित भूमि पर बने ढांचों को गिराने पर खर्च की गई राशि भगवान हनुमान से वसूल की जाएगी।

रेलवे की सफाई

हालांकि, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि भगवान हनुमान के नाम पर गलती से नोटिस जारी किया गया था और मंदिर के पुजारी के खिलाफ नया नोटिस जारी किया गया है।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा मामला सामने आया हो। पिछले साल झारखंड के धनबाद जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी रेलवे ने हनुमान जी को ही नोटिस भेजा था। जब मामला बढ़ा तो रेलवे ने कहा कि गलती से नोटिस हनुमान जी के नाम पर जारी हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article