भोपाल

Katni: कुएं में जहरीली गैस का रिसाव, चार लोगों की मौत; ऐसे हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

कटनी: जिले में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार, जुहली गांव में संजय के कुएं का पंप खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए पिंटू को कुएं में उतारा गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो एक-एक कर तीन और लोग कुएं में उतर गए। चारों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है। चारों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, ''कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में किसान द्वारा अपने खेत के कुएं में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में चार अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

(इनपुट- आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें