भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से, नये विधायक लेंगे शपथ; गोपाल भार्गव बने प्रोटेम स्पीकर

16वीं मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नए विधायकों को पद की शपथ दिलाने और छोटे सत्र के दौरान सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया।

Image

मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से

Photo : Twitter

Bhopal News: नवगठित मध्यप्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘16वीं विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और सदन के अन्य आवश्यक कामकाज निपटाए जाएंगे। यह सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होगा।’’

गोपाल भार्गव बने प्रोटेम स्पीकर

इससे पहले दिन में, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को नए विधायकों को पद की शपथ दिलाने और छोटे सत्र के दौरान सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया। पटेल ने राजभवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य की उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में भार्गव को पद की शपथ दिलाई। ‘प्रोटेम स्पीकर’ एक अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होता है जिसे नियमित स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।

आमतौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है। उज्जैन दक्षिण से तीन बार के भाजपा विधायक मोहन यादव ने बुधवार को दो विधायकों, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के साथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 सीट में से 163 सीट हासिल करके राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी। विपक्षी कांग्रेस 66 विधानसभा क्षेत्रों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article